फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग से जले किसान की मौत

विज्ञापन
आग लगने के बाद घटनास्थल पर कुछ ऐसा नजर आया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसी में सर्दी से राहत पाने को जलाई गई आग ने किसान की जान ले ली। रात में निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई और किसान की सोते समय ही जलने से मौत हो गई। हादसे में दूसरी झोपड़ी में भी आग लग गई और उसमें सो रहा अधेड़ झुलस गया।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी रघुनाथ (70) खेती करते थे। पुत्र रामवरन की मौत के बाद वह गांव में ही खेत में झोपड़ी में रहने लगे थे। उनकी बहू सुनीता वहां आती-जाती रहती थी। गुरुवार रात भी सुनीता खाना देने के लिए रघुनाथ के पास गई थी। रघुनाथ ने सर्दी होने की बात कही तो सुनीता ने तापने के लिए आग जला दी।
इसके बाद सुनीता घर चली गई, जबकि रघुनाथ झोपड़ी में सोने चला गया। रात 12 बजे झोपड़ी में आग लग गई। आग लगने से रघुनाथ झोपड़ी के अंदर ही जलकर मर गया। पड़ोस में स्थित हीरालाल (55) की झोपड़ी में भी आग लग गई, वह मामूली रूप से झुलस गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर झुलसे हीरालाल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें