फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की पिटाई से युवती की हालत बिगड़ी

Sat, 18 Feb 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
husband wife - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर की कांशीराम कालोनी में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति की पिटाई से युवती की हालत बिगड़ गई। पति ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में पति रेफर लेटर लेकर भाग निकला। पिता ने नवविवाहिता को दूसरा रेफर लेटर लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


कांशीराम कालोनी निवासी ताहिर खां उर्फ बबलू की मौलागंज निवासी फिरदौस के साथ चार साल पहले हुई थी। शुक्रवार को किसी बात को लेकर पति व पत्नी के बीच विवाद हुआ। बबलू ने फिरदौस की पिटाई कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद बबलू ने पत्नी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पति ने रेफर लेटर लेकर पत्नी को वहीं पर छोड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंचे फिरदौस के पिता मतलूब खां ने दूसरा लेटर बनवाकर पुत्री फिरदौस को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मतलूब खां ने बताया कि बबलू उसकी पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करता है। उसकी पुत्री ने मारपीट के चलते आत्महत्या की कोशिश की थी। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ी है। मतलूब ने अपने दामाद पर बेटी का दुपट्टे से गला घोंटकर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक वीके सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें