फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाई

Fri, 03 Mar 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के गांव में युवक का शव कमरे में लटकता मिला है। युवक पत्नी के मायके से न आने से परेशान था । तीन दिन से उसका शव कमरे में लटकता रहा। परिजनों को जानकारी नहीं हुई । गुरुवार शाम कमरे से बदबू आने पर परिजनों ने शव लटकता देखा । परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के हुंसेपुर गांव के तिर्जुगी नरायण के तीन बेटे अजय, कमल किशोर, भगवत कुमार थे। तीनों एक ही मकान में अलग कमरों में रहते थे । कमल किशोर (35) शराब पीने का लती था । इसकी वजह से पत्नी बिट्टो नवंबर में नाराज होकर मायके चली गई थी। कमल किशोर कई बार पत्नी को बुलाने उसके मायके बेहटागोकुल के फत्तेपुर गांव गया था ।

बिट्टो इस पर भी राजी नहीं हुई। भाई अजय ने बताया कि बुधवार शाम से कमल किशोर लापता था। आसपास तलाश की गई। गांव में लोगों ने कमल किशोर के दिल्ली जाने की बात कही। कमल किशोर के कमरे के दो दरवाजों में से एक दरवाजे पर बाहर से ताला पड़ा था। जिसके कारण परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार  शाम कमल किशोर के  कमरे से बदबू आने पर परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा।
विज्ञापन


कमरे में पंखे के कुंडे में रस्सी से उसका शव लटक रहा था। कमरा अंदर से बंद था। मृतक के पिता ने बताया कि कमल किशोर के कमरे में दो दरवाजे लगे हैं। एक तरवाजे में उसने ताला डाल दिया था । दूसरे दरवाजे को अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया था।  कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने घटना की सूचना दी थी जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें