फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घरेलू विवाद में पति ने लाइसेंसी बंदूक से किए हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर की आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर घरेलू विवाद के बाद युवक ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायर कर दिए। दिनदहाड़े दो गोली चलने की आवाज से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए। भीड़ देख आरोपी बंदूक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बंदूक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी आलोक विक्रम सिंह पेट्रोल पंप पर सिक्योरिटी गार्ड है। परिवार में पत्नी शिवानी सिंह, एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी का आरोप है कि करीब 15 दिनों से पति का व्यवहार ठीक नहीं था और वह छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज कर परेशान करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह घरेलू बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आलोक ने लाइसेंसी बंदूक निकाल ली। पत्नी ने रोकने का प्रयास किया तो वह बंदूक लेकर घर से बाहर गली में आ गया और हवा में दो फायर कर दिए। गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा होने लगे। भीड़ बढ़ती देख आलोक बंदूक वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंदूक कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाई। पत्नी शिवानी ने पति के खिलाफ शिकायत दी है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें