फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नंदना और चंद्रमपुर के मध्य रामगंगा नदी पर बनेगा पैंटून पुल, आसान होगा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रामगंगा नदी पर नंदना और चंद्रमपुर के मध्य पैंटून पुल बनेगा। शासन ने पैंटून पुल बनवाए जाने की स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

शासन ने पुल बनवाए जाने के लिए 81,47,000 की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वहीं काम कराने के लिए लोक निर्माण विभाग को पहली किस्त में 40,74,000 रुपये भी दे दिए हैं। शासन के अनु सचिव शिव कुमार की तरफ से जारी आदेश जिले के अधिकारियों को मिल गया है।
शासन ने आमजन के आवागमन की सुविधा और सहूलियत को देखते हुए जिले के प्रस्तावों पर स्वीकृति देनी शुरू की है। जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग की तरफ से शासन को विस्तृत कार्ययोजना भेजी गई थीं। जिस पर शासन ने वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। शासन की तरफ से जारी आदेश में रामगंगा नदी पर नंदना और चंद्रमपुर के मध्य पैंटून पुल बनवाए जाने की स्वीकृति शामिल हैं।
विज्ञापन

नंदना और चंद्रमपुर के मध्य रामगंगा नदी पर पैंटून पुल बन जाने से करीब 20,000 से अधिक आबादी को आवागमन में आसानी हो जाएगी। लोगों को आवागमन के लिए चक्कर नहीं लगाने हाेंगे और लोग रामगंगा नदी के चियासरपुर घाट पर पैंटून पुल से सीधे पहुंच सकेंगे।वहीं पुल बन जाने से दहेलिया, चियासरपुर घाट, चंद्रमपुर, अदनिया, पतारपुरवा, अवस्थीपुरवा, श्रीमऊ आदि 20 गांव सड़क मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे। जिससे उन गांवों के लोगों के साथ ही अन्य लोगों को भी आवागमन में सुविधा-सहूलियत हो जाएगी।

इन कामों को कराए जाने की भी मिली स्वीकृति और रुपये
हरदोई। शासन ने पैंटूल पुल बनवाए जाने के साथ ही जिले में बिलरायां-पनवारी मार्ग से राजघाट संपर्क मार्ग पर तीन गुणा दस मीटर लंबाई में छोटा पुल, पहुंच मार्ग व सुरक्षात्मक काम कराने क लिए 1,69,32,000 रुपये की स्वीकृति के साथ ही 84,66,000 रुपये दे दिए हैं। डिघिया से अतिबहा मार्ग के मध्य पांच गुणा पांच मीटर की पुलिया बनवाए जाने के लिए 1,83,95,000 रुपये की स्वीकृति और 91,98,000 रुपये दिए गए हैं। बरगदिया से जमुनिया के मध्य छह गुणा छह मीटर लंबाई की पुलिया बनवाए जाने के लिए 2,60,05,000 रुपये की स्वीकृति और 1,30,03,000 रुपये दिए गए हैं। ऐसे ही शाहाबाद-बेझा बासतनगर-अनंगपुर-सुल्तानपुर धानीनगला अन्य जिला मार्ग पर तीन गुणा आठ मीटर के आरसीसी लघु सेतु बनवाए जाने के लिए शासन ने 3,39,71,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। काम कराने के लिए 1,69,86,000 रुपये भी कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग को दिए हैं।
विज्ञापन



शासन से पैंटून पुल सहित कई कामों को कराए जाने की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति की जानकारी मिली है। विभाग को रुपये मिलते ही काम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। ताकि काम समय से पूरा कराया जा सके।
-आरके मौय, नोडल अधिकारी, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें