फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार सैकड़ों युवा

Wed, 03 Feb 2016 12:20 AM IST
Hundreds of young victims of cheating in the name of the job
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भारी संख्या में शिक्षित बेरोजगार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमलोगों ने स्पेश इंडिया मार्केटिंग लिमिटेड कंपनी ने स्वाइन फ्लू आदि की बीमारी की दवा वितरण करने और प्रधानमंत्री कौशल योजना के कार्य करने के लिए विभिन्न पदों में नियुक्ति किया था।
विज्ञापन


कंपनी के लोगों ने इसके लिए छह-छह हजार रुपये पंजीकरण के रूप में जमा कराया था। इसके आधार पर नियुक्ति पत्र जारी किया था। जिसमें रीजिनल मैनेजर के लिए 18500 रुपये, अस्सिटेंट सेल्स मैनेजर के लिए10000 रुपये, डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर के लिए 9000 रुपये, सेल्स एग्जिक्यूटिव के लिए 8000 रुपये और विलेज कोआर्डिनेटर के लिए प्रति माह 8000 रुपये मानदेय का नियुक्ति पत्र दिया था।

हमसभी लोग दवाइयों केा वितरण करते रहे। पर अब उनका स्थानीय कार्यालय बंद हो गया और प्रधान कार्यालय गाजियाबाद का भी नंबर बंद है। इस कारण हमलोग टक रहे है। उन्होंने एसपी से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर अरुण कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, राज कुमार, प्रदीप सिंह, पंकज कश्यप, सर्वेश कुमार, संदीप कुमार, सीपू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें