हरदोई। नारायण सेवा समूह ने रविवार को मौनी बाबा मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने मंदिर में पूजन व सरस्वती वंदना कर भगवान को भेाग लगाकर गरीबों को भोजन का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि दूसरों की सेवा एवं सहायता से जो संतोष, सुख व वैभव की प्राप्ति होती है। दौलतराम, राधेश्याम गुप्ता, सुनील शर्मा, प्रियम मिश्रा, शिव सदन मिश्रज्ञ, सुमेर सिंह, सीता, अनिल कुमार गुप्ता ने भोजन वितरण कर कहा कि गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा ईश्वर की सच्ची भक्ति के समान है।
इस मौके पर डा. जयराम गुप्ता, बिरजू, सोमेश, तारकनाथ, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, प्रभु दयाल, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर चौहान, जयशंकर गुप्ता, राकेश बाजपेई, गिरीश कुमार, श्यामा शरण गुप्ता, अरविंद कुमार, कमलेश रस्तोगी, किशन लाल, रामसनेही द्विवेदी, गोविंद नारायण कपूर, मिश्री लाल, प्रकाश नारायण शुक्ला, आदित्य गुप्ता, संजय सिंह, पवन प्रकाश अगिभनहोत्री, नितिन मिश्रा, सुशील अवस्थी, राजीव दीक्षित आदि मौजूद रहे।