खेल प्रतियोगिताएं जीवन में प्रतिस्पर्धाओं को बढ़ाती
है, जिससे बच्चों का मस्तिष्क विकसित होता है। यह बात सीताराम सरस्वती
मदिंर की बिद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए राजारमन गुप्ता
ने कही।
बाबा मंशानाथ इंटर कालेज मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में 100
मीटर दौड़ में कुशमेश, 200 मीटर दौड़ में अनुज, 400 मीटर दौड़ में उमेश, 50
मीटर दौड़ में आशुतोष, 100 मीटर दौड़ में शुभम द्विवेदी, 200 मीटर दौड़
में शिवसैनी, गोलाफेंक बाल वर्ग अनुज यादव, किशोर वर्ग में रामबीर।
चक्काफेंक बाल वर्ग पंकज, किशोर वर्ग में सचिन, लंबी कूद में शिशु अभिषेेक,
लंबी कूद बाल वर्ग पंकज, लंबी कूद किशोर वर्ग रोहित, कबड्डी बाल वर्ग में
उमेश, चिराग, अंकित, अमरीश, गौतेंद्र, जितेंद्र, आकाश, करन, अवधेश, कबड्डी
शिशु वर्ग में तनमय, अभिनव, आदित्य और महेंद्र प्रथम स्थान पर रहे।
बहनों
की प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में अंशिका, 200 मीटर दौड़ में अंकिता
400 मीटर दौड़ में अंशू ,गोला बाल वर्ग की अंशिका, दौड़ 400 मीटर में
अनुराधा प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य करुणा शंकर
दीक्षित तथा रणवीर सिंह समेत टीचर मौजूद थे।