फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दोपहर तक उमस उसके बाद बारिश ने दिलाई राहत

विज्ञापन
फोटो-06- अस्पताल रोड पर बारिश में बच्ची के साथ स्कूटी से जाती युवती। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। एक दिन बारिश न होने से उमस ने लोगों को परेशान करके रख दिया। उमस सोमवार को दोपहर तक बनी रही और लोग पसीने से तरबतर होते नजर आए। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। शहर में काफी देर तक जोरदार बारिश हुई, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में बूंद तक नहीं गिरी। बादलों की वजह से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में कुछ उतार चढ़ाव दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सावन ने इस बार जिले में जमकर बारिश की है। कई बार मूसलाधार बारिश होने से किसानों को धान की सिंचाई के बारे में अधिक नहीं सोचना पड़ा। आमजन को भी बहुत अधिक गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। वैसे बारिश न हाेने से गर्मी अपना असर दिखा ही देती है। रविवार को बारिश न होने से उमस और गर्मी ने परेशान किया। पूरे दिन लोग उमस की वजह से पसीना बहाते नजर आए। सोमवार की सुबह भी लोगों को वैसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला और शहर में करीब आधे घंटे तक जोर की बारिश हुई। जबकि शहर के दो से किलोमीटर दूर सूखा पड़ा रहा। शहर में करीब दो मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भी बादल छाए रहने से गर्मी से निजात मिली रही। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम ढाई डिग्री बढ़कर 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 92 और शाम को 87 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें