फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मनुष्य का संवेदनशील होना मानवीयता का एक आवश्यक पहलू

विज्ञापन
फोटो-12- गिरीश चंद्र बाजपेई स्मृति व्याख्यानमाला में बोलते पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। प्रतिबिंब सांस्कृतिक एवं सामाजिक अकादमी की ओर से रविवार को पुष्पगिरि सभागार में स्व. गिरीश चंद्र वाजपेयी स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

इसमें पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्र ने प्रशासन और मानवीय संवेदनाएं विषय पर अपना व्याख्यान दिया। कहा कि मनुष्य का संवेदनशील होना मानवीयता का एक आवश्यक पहलू है। इससे इन्कार नहीं किया जा सकता है।
पूर्व गृह सचिव ने कहा कि पूरे समाज में मर्यादाओं का क्षरण हो रहा है, इस कारण मानवीय संवेदनाओं पर भी कुठाराघात हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी भी इससे अछूते नहीं हैं।
विज्ञापन

मनुष्य जन्म होने के बाद उसका संवेदनशील होना मानवीयता का एक आवश्यक पहलू है। समाज और लोकहित में अपने कर्तव्यों का पालन मानवीय संवेदनाओं का पूरक होता है।
उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सलाह दी कि वह फरियादियों की सुने, संवाद करें और फिर मनन करते हुए संवेदनशील बनकर समाधान करें। मुख्य अतिथि सहित सभी ने स्व. गिरीश चंद्र वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आलोक टंडन ने स्व. वाजपेयी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। अतुल कपूर ने मुख्य वक्ता मणि प्रसाद मिश्र का परिचय दिया। प्रतिबिंब के अध्यक्ष अरुणेश वाजपेयी ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किया।
विज्ञापन

संचालन महासचिव अनिल श्रीवास्तव और आभार मनीष श्रीवास्तव ने व्यक्त किया। यहां डा. बीडी शुक्ला, सुशील वर्मा, डा. एसके सिंह, डा. कुलवीर सिंह मौजूद रहे।
ऐश्वर्य को प्रतीक वाजपेयी स्मृति छात्रवृत्ति
प्रतीक वाजपेयी स्मृति छात्रवृत्ति इस वर्ष ऐश्वर्य अवस्थी को प्रदान की गई। इसके तहत 10 हजार रुपये का ड्राफ्ट एवं प्रमाणपत्र मणि प्रसाद मिश्र ने ऐश्वर्य को प्रदान किया। ऐश्वर्य इलाहाबाद विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें