हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में सीतापुर मार्ग स्थित किराना दुकान के शटर में लगा ताला तोड़कर चोरों ने 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहनिया निवासी रजत गुप्ता की मोहल्ला में ही मेन रोड पर किराना की दुकान है। वह रोज की तरह शनिवार शाम को दुकान बंद करके घर चले गए।
देर रात में चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा रिफाइंड और 80 हजार नकद उठा ले गए। घटना की सूचना दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है ।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। इसमें चोरी करते हुए चोरों की वारदात कैद हो गई है। इसी के आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।