फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन गिरने से पिकप में लगी आग

Fri, 16 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड पर पिकप डाला के ऊपर हाई टेंशन तार टूट कर गिर पड़ा। इससे पिकप डाला धू-धू कर जल उठी। घटना से भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड गाड़ी के मिस्त्री मदन के पास गुरुवार को शाहाबाद निवासी भैया लाल अपनी पिकप गाड़ी बनवाने आया था। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। मिस्त्री के गाड़ी बनाने के बाद वाहन स्वामी गाड़ी को ले जाने की तैयार कर रहा था तभी गुरुवार करीब ढाई बजे ऊपर से निकली हाईटेंशन बिजली का तार टूट कर गाड़ी पर आ गिरा।

इससे गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी धू धू कर जलने लगी। गाड़ी में आग लगने से आसपास के दुकानदारों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। आग की घटना से आस के दुकानदार काफी देर तक दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें