फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटने से मना करने पर वृद्ध को काट डाला

Fri, 16 Oct 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पेड़ काटने से मना करने पर वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर की यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के पालपुर गांव की है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि आसपास के कंजड़ों ने यह वारदात की है।
विज्ञापन


कछौना थाना क्षेत्र के कामीपुर निवासी महावीर (65) अपनी पत्नी मेढ़ना के साथ पालपुर में अपनी ससुराल में रहते थे। गांव के बाहर खेत में भी उनकी झोपड़ी है। गुरुवार की दोपहर पत्नी गांव में थी। वह झोपड़ी मेें अकेले थे। इसी बीच चार लोग आए और उनके खेत के पास खड़े आम के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी काटने लगे।

 महावीर के विरोध करने पर इन लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। उधर से गुजर रहे एक ग्रामीण ने यह घटनाक्रम देखकर महावीर के साले सरल पुत्र सुक्खा को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। महावीर को मृत देख उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सदर रामलाल राय और शहर कोतवाल नागेश मिश्र मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिजनों ने बताया कि वह शादी के बाद से ही सुसराल में रह रहे थे। उनके कोई संतान नहीं है। वह दिन में खेत पर रहते थे और रात को गांव आ जाते थे। सरल ने अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल ने बताया कि जांच पड़ताल में मिली जानकारी के अनुसार आसपास के कंजड़ों ने हमला किया है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें