फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास निरस्तीकरण को अवैध बता भड़के पदाधिकारी

Tue, 13 Jan 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना में अवैध बताकर निरस्त आवासों के मसला गरमा गया है।  सोमवार को कालोनी के लोगों  के साथ भाजयुमो पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में  प्रदर्शन किया तथा दोबारा पूरे प्रकरण की
विज्ञापन

जांच कर की मांग की अन्यथा संगठन आंदोलन कराने की चेतावनी भी दी।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि सदर तहसील के तहत नानकगंज ग्रंट स्थित कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत हाल के दिनों में राजस्व विभाग ने मनमानी कार्यवाही करते हुए बड़ी संख्या में आवंटियों के आवंटन को निरस्त कराके आवास खाली करवा लिए।

जांच और नोटिस पहुंचाने की प्रक्रि या में गंभीर अनियमितताएं राजस्व विभाग ने की है।  ऐसे प्रकरणों में वास्तविकता यह है कि उक्त आवासों के आवंटी काम करने गए थे और तथ्यों की जानकारी के बिना ही आवास निरस्त कर दिए गए। इसी तरह निरस्तीकरण के दूसरे मामलों में भी आवंटियों को नोटिस तक नहीं दिलाई गई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह राजस्व विभाग की कार्रवाई मनमानी और दुर्भावनापूर्ण है। इस दौरान कांशीराम कालोनी के पीड़ितों के साथ पदाधिकारियाें व कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर ज्ञापन डीएम रमेश मिश्र को सौंपा। इस मौके पर आलोक गुप्ता, अनुराग मिश्रा, रामबहादुर सिंह, अजीत सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, नातू, मंजू, कौशल किशोर, सावित्री, रा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें