फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी काटने में महिला समेत दो गिरफ्तार, नौ फरार

Tue, 13 Jan 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय में पुलिस ने छापा मारकर मवेशी काट रहे महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौका पाकर नौ लोग फरार हो गये। कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना इंचार्ज बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि फ रार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


शेख सराय मोहल्ले मेें मवेशी  काटने की खबर मिलते ही थाना इंचार्ज भारी फोर्स जुटाकर मोहल्ले के बलीउल्ला के घर की घेराबंदी की। इसकी भनक लगते ही मौजूद मवेशी तस्करों में भगदड़ मच गयी।

पुलिस ने मौके पर शकील और उसकी भाभी हसीना को दबोच लिया। इस दौरान एक मवेशी का आधा कटा सिर और तीन क्विंटल मांस के अलावा मवेशी काटने के औजार कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


थाना इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में फरार लोगों में बलीउल्ला, जुग्गन, अबरार, मिन्नन, शानू, टु़इयां, शेरू, शाहिद और युनूस के नाम सामने आये है। सभी के खिलाफ घटना की रिपोर्ट  की गई है।

पुलिस टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज फूल सिंह, दरोगा आरसी त्रिपाठी,गणेश त्रिपाठी, अरविंद यादव, राधेश्याम, कन्हैया सिंह के अलावा होमगार्ड व चौकीदार भी शामिल रहे।

मालूम हो कि इससे पहले भी जब जब मवेशी तस्करों के यहां पुलिस ने छापा मारा तब तब उन्होंने पुलिस टीम पर हमला बोला। इस बार थाना पुलिस ने फूंक फूंककर कदम रखा। एहतियात के तौर पर महिला कांस्टेबिलों को भी साथ ले गये थे जिसके चलते पहली बार एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें