पात्रों को आवास दिलाने सहित छह सूत्रीय मांगों को
लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियाें और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट
में प्रदर्शन कर ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
भाकियू
अराजनैतिक के श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि किसानों की खरीफ की फसल सूखे के
कारण बरबाद हो गई। जिसका बैंक के द्वारा फसली बीमा कराया गया था, पर उस पर
भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर रबी की फसल के लिए किसानों ने फसल बैंक तथा
महाजनों से कर्ज लेकर तैयार की, लेकिन ओला व बारिश ने वह भी नष्ट कर दी।
जिसके बाद किसान अब आत्महत्या करने को विवश हैं और प्रदेश सरकार कुछ भी नही
कर पा रही है। उन्होंने ग्राम सवरदा मजरा उमरसेड़ा में भूमि नंबर 1085 पर
से दबंगों का कब्जा हटाने, विकास खंड अहिरोरी की ग्राम सभा उमरा में ननकू
नाई के मकान से बुद्धा पासी के मकान तक नाली बनाने।
ग्राम सभा भड़ायल
में बांधा गांव में अवैध कब्जों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। इस
दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी भी की और जिलाधिकारी
रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
दिए गए ज्ञापन में
उक्त के अलावा पिहानी के ग्राम सभा उमरसेड़ा के प्रधान द्वारा अपात्रों से
सुविधा शुल्क लेकर किए गए आवासों की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांगे भी
शामिल हैं। इस मौके पर सुमिरता, बहादुर, रामसिंह आदि थे।