फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को आवास दिलाने की मांग को प्रदर्शन

Tue, 24 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पात्रों को आवास दिलाने सहित छह सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियाें और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन डीएम को सौंप कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


भाकियू अराजनैतिक के श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि किसानों की खरीफ की फसल सूखे के कारण बरबाद हो गई। जिसका बैंक के द्वारा फसली बीमा कराया गया था, पर उस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इधर रबी की फसल के लिए किसानों ने फसल बैंक तथा महाजनों से कर्ज लेकर तैयार की, लेकिन ओला व बारिश ने वह भी नष्ट कर दी।

जिसके बाद किसान अब आत्महत्या करने को विवश हैं और प्रदेश सरकार कुछ भी नही कर पा रही है। उन्होंने ग्राम सवरदा मजरा उमरसेड़ा में भूमि नंबर 1085 पर से दबंगों का कब्जा हटाने, विकास खंड अहिरोरी की ग्राम सभा उमरा में ननकू नाई के मकान से बुद्धा पासी के मकान तक नाली बनाने।
विज्ञापन


ग्राम सभा भड़ायल में बांधा गांव में अवैध कब्जों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने नारेबाजी भी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा पिहानी के ग्राम सभा उमरसेड़ा के प्रधान द्वारा अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर किए गए आवासों की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांगे भी शामिल हैं। इस मौके पर सुमिरता, बहादुर, रामसिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें