फोटो-08- मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी के बाहर खड़े मरीज। संवाद
हरदोई। मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल लैब में पिछले तीन दिनों से हार्मोनल मशीन खराब होने के कारण रक्त नमूनों की जांच प्रभावित हो गई है। तकनीकी खराबी आने की वजह से थायराइड समेत हार्मोन संबंधी अन्य महत्वपूर्ण जांचें ठप हैं। इससे दूर-दराज से आए मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, पहले से ली गई जांचें शाहजहांपुर से कराई गई हैं। मशीन को जल्द सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज जांच कराने के लिए पहुंचते हैं। हॉर्माेनल मशीन से मुख्यत: थायरॉइड, इंसुलिन, बांझपन, विटामिन की जांचें की जाती हैं। मरीज के उपचार के लिए हाॅर्माेनल स्तर की जांच अति आवश्यक होती है। चूंकि, मेडिकल कॉलेज में मरीजों की बाहर की अपेक्षा काफी सस्ते में जांच हो जाती है। मशीन खराब होने से मरीजों को अब निजी लैबों की ओर रुख करना पड़ रह है।
बीते तीन दिनों से हार्माेनल मशीन खराब है इससे मरीजों के अब रक्त नमूने भी नहीं लिए जा रहे हैं। हालांकि, पूर्व में लिए गए रक्त नमूनों की जांच मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने शाहजहांपुर स्थित मेडिकल कॉलेज से कराई है। वहीं, बताया जा रहा है कि हार्माेनल मशीन में अर्थिंग आने से शॉर्ट सर्किट हो गया और मोटर खराब हो गई है।
-
मशीन को बनाने के लिए कार्यदायी संस्था पीओसीटी के संचालकों का बता दिया गया है, उनसे जल्द ही मशीन को सुधरवाने के लिए कहा गया है। -डॉ. जेबी गोगोई, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज