फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर कई टीचरों को किया सम्मानित

Sun, 06 Sep 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के प्रथम राष्ट्रपति राधा कृष्णनन के जन्म दिवस पर शैक्षिक संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर टीचरोें को सम्मानित किया गया। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरविंद मिश्र ने सेवानिवृत्त टीचर आरपी शुक्ला, एसएन अग्निहोत्री, आरएस यादव, डीडी अग्निहोत्री, जागेश्वर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इसके अलावा सेवानिवृत्त टीचर एसके शर्मा, आरएस पांडेय, वीएम मिश्र, वीपी शर्मा, ओपी श्रीवास्तव, आरपी मिश्र, आरके अस्थाना, वीआर कनौजिया आदि को भी सम्मानित किया गया। संचालन श्रीष कुमार ने किया। जीआईसी में हुए समारोह में प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने राधा कृष्णनन की प्रतिमा का अनावरण किया।

सरस्वती बाल गोपाल स्कूल में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कई कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर प्रबंधक दयाराम राठौर समेत कई टीचर मौजूद थे। डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का प्रण लिया। इस मौके पर प्रबंधक अखिलेश सिंह, पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद थेे।
विज्ञापन


जनता इंटर कालेज पुरसौली में सेवानिवृत्त टीचर श्रीपाल को प्रधानाचार्य डा. राजेश तिवारी ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डा. मिथिलेश मिश्र अवधेेश चंद्र मिश्र जन कल्याण समिति की ओर से शिक्षक दिवस पर भारतोत्थान मिशन पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रबंधक अवधेश मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें