संडीला। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रविवार को डाकखाने के पास लॉकडाउन का अनुपालन कराने में लगे पुलिस कर्मियों का का सम्मान किया।
व्यापारियों ने कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, कांस्टेबल आलम, जितेंद्र, रवि, हिमांशु, आकाश, रोहित, असलम व राहुल समेत पुलिसकर्मियों को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराने के लिए सम्मानित किया।
व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों पर पुष्प वर्षा की और उन्हें सैनिटाइजर, मास्क व फेस शील्ड आदि दीं। यहां उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला संगठन मंत्री अभिमन्यु गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्पित गुप्ता, पुनीत बाथम, अंकित गुप्ता, राजीव खन्ना, प्रखर गुप्ता, राहुल, सुफल व शिवा आदि मौजूद रहे।