फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय की मांग को प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह से मानदेय न मिलने पर प्रशिक्षु टीचराें ने गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और अविलंब मानदेय जारी करने की मांग की।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में तैनात प्रशिक्षु टीचर गुरुवार को प्रशिक्षण के बाद बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पर प्रशिक्षु टीचरों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रशिक्षु टीचरों ने प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पांच माह से प्रशिक्षु टीचर कार्य कर रहे हैं, पर अभी तक उनको मानदेय नहीं दिया गया।

इससे सभी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनका मानदेय तत्काल जारी किया जाए। असामयिक मृत्यु पर चयनित प्रशिक्षु टीचरों के आश्रिताें को 20 लाख का मुआवजा और एक आश्रित को योग्यतानुसार नौकरी दी जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 जून तक कार्रवाई न की गई तो वह आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर अरुणेंद्र प्रताप सिंह, अनिल पांडेय, अरविंद सिंह, बृजेश राजपूत, सचिन मिश्र, प्रियंका अवस्थी, सरिता तिवारी, रीना चौरसिया, वंदना यादव, रिंकी, पूजा सिंह, विनीता, अंजली पाठक, देवेंद्र पांडेय, विनीत अग्निहोत्री आदि शामिल थे। उधर, विकास खंड भरखनी के टीचरों की ब्लाक पर बैठक हुई।

जिसमें अरविंद पांडेय ने पांच माह तक मानदेय न मिलने पर आक्रोश जताया। प्रशिक्षु टीचरों ने एबीआरसी संजय त्रिवेदी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर जितेंद्र अग्निहोत्री, अनंत द्विवेदी, सोनम गुप्ता, प्रकृति वर्मा, दीपा, स्वीटी सिंह, पिंकी त्रिपाठी, सौरभ, लोकेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें