फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेरा अभिमान, दिलाया लेखनी को सम्मान

Sun, 22 Mar 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला व डाबर के तत्वावधान में नवंबर माह में हुए डेंटल कैंप में आयोजित कराई गई लेखन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का क्रम शनिवार को जारी रहा। इस दौरान पुरस्कार पाकर खिलखिलाए बच्चों ने यहां तक कह डाला कि अमर उजाला पर है हमें गुमान जिसने दिलाया उनकी लेखनी को सम्मान।
विज्ञापन


कैंप जिले में 21 नवंबर से नौ दिसंबर के मध्य जिले के 21 स्कूलों में आयोजित कराए गए। जिसमें 10 हजार से ज्यादा संख्या में बच्चों के दंत परीक्षण किए गए थे। स्कूलों में बच्चोें के दांतों की जांच करने के बाद बच्चों की एक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई थी।

जिसमें बच्चोें से दांतों की सुरक्षा करने संबंधित विषय पर दस लाइनें लिखवाई गईं थी। नौ दिसंबर को मेगा कैंप के बाद लेखन प्रतियोगिताओं की संकलित की गई प्रतियां जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर भेजी गई, जहां प्रदेश भर में जहां जहां कैंप आयोजित हुए, वहीं एक साथ लेखों की प्रतियों की जांच हुई।
विज्ञापन


जिसमें गठित समिति द्वारा जिले के स्कूलों के जूनियर व सीनियर में कुल 102 छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट लेखन के लिए पुरस्कृत करने को चयन किया गया है। इनमें शहर स्तर पर भी दो बच्चों का चयन किया गया है। जिसकी सूची जिले को मुहैया करा दी गई है, जिसको लेकर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने का क्रम भी मंगलवार से शुरू कर दिया गया है।

शनिवार को गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विजेता सूची में शामिल भावना तिवारी, कल्याणी सिंह, अनुशील दीक्षित, नैमिष सिंह, मुशीरा अंसारी, अंशिका सिंह को प्रधानाचार्य जेके शर्मा द्वारा पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बच्चों को और अधिक अपने हुनर को तराशने को कहा तो अमर उजाला को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें