फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा की मौत

विज्ञापन
फोटो-14- सीएचसी हरपालपुर में बदहवास हुई दीपक की पत्नी छाया को संभालती महिलाएं। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र में ग्राम इकनौरा के निकट बिल्हौर-कटरा मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक सवार होमगार्ड और उसके भतीजे को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट आने से दोनों की मौत हो गई। बाइक चला रहा भतीजा हेलमेट लगाए था लेकिन टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इससे बचाव न हो सका।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बम्टापुर निवासी राजपाल (48) पुत्र हरिनाथ सांडी कंपनी में होमगार्ड थे। वह अविवाहित थे और भतीजे दीपक (28) पुत्र चक्रपाल के साथ हरपालपुर स्थित मकान में रहते थे। दीपक आईटीआई का छात्र था। बुधवार सुबह दीपक बाइक से चाचा राजपाल को ड्यूटी पर छोड़ने सांडी थाने जा रहा था। इसी दौरान बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ग्राम इकनौरा के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दीपक व राजपाल को सीएचसी हरपालपुर ले गई। यहां डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि राजपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां कुछ देर बाद राजपाल ने भी दम तोड़ दिया। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
भतीजे दीपक को गोद लेकर दिया था पिता सा प्यार
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बिल्हौर-कटरा मार्ग पर हुए हादसे में होमगार्ड और उसके भतीजे की मौत की सूचना से परिजन बदहवास हो गए। मूल रूप से बम्टापुर निवासी राजपाल सांडी कंपनी में होमगार्ड थे। वह अविवाहित थे और अपने बड़े भाई चक्रपाल के पुत्र दीपक को उन्होंने गोद ले रखा था। उसे पिता जैसा प्यार करते थे।
विज्ञापन

दीपक के परिवार में उसकी पत्नी छाया और दो पुत्र सनी और सूर्यांश हैं। छाया को पति दीपक की मौत की जानकारी नहीं दी गई थी, लेकिन सीएचसी पहुंचते ही उसे सब पता चल गया और फिर उसे संभालना मुश्किल हो गया। दीपक दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता चक्रपाल भी घटना के बाद खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। होमगार्ड्स के जिला कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला ने बताया कि मृतक का कोई आश्रित सामने आएगा तो विभागीय नियमों के मुताबिक उसे नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा तीन से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद परिजनों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें