फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ा मिला कोल्ड स्टोर के मुनीम का शव

विज्ञापन
फोटो-16-शैलेश कुमार की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हैबतपुर के निकट हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मंगलवार देर रात सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस दुर्घटना की बात कह रही है।
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ निवासी शैलेश कुमार (32) पुत्र अर्जुन लाल कोल्ड स्टोर में मुनीम था। भाई सत्येंद्र ने बताया कि शैलेश मंगलवार शाम सात बजे घर से निकला था। रात तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह मोहल्ला मलकंठ के सभासद ने शैलेश का शव सीएचसी की मोर्चरी में होने की जानकारी दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। बिलग्राम कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार रात ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि हैबतपुर के निकट युवक का शव पड़ा है। युवक की शिनाख्त को सोशल मीडिया पर शव की फोटो डाली थी। सभासद ने फोटो देखकर उसकी पहचान की। कोतवाल ने बताया कि मामला दुर्घटना का लग रहा है। परिजनों ने भी फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। मृतक के परिवार में पत्नी रानी, पुत्र सोनू और पुत्री राशि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें