-राजकीय इंटर कालेज में जनसभा स्थल का निरीक्षण करते पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, विधानसभा
- फोटो : HARDOI
हरदोई। गृहमंत्री अमित शाह की 28 दिसंबर को होने वाली सभा को लेकर रविवार को तैयारियों का दौर जारी रहा। घंटाघर रोड स्थित जीआईसी के गेट से आमजन को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बीएसए कार्यालय के निकट के स्कूल गेट को वीआईपी गेट बनाया गया है। रविवार को राजकीय इंटर कालेज में जनसभा स्थल का पूर्व सांसद भाजपा नेता नरेश अग्रवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने जायजा लिया।
घंटाघर की ओर से तीन द्वार आम जन के लिए खोले जाएंगे।
पीछे की ओर के प्रवेश द्वार को वीआईपी इंट्री के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। बीएसए के निकट से पत्रकारों को रास्ता दिया जाएगा। इसके अलावा मंच बनाने का कार्य शुरू किया गया है। नगर पालिका की ओर से सफाई के अलावा पेड़ों व झाड़ियों की छटनी की जा रही है। इस मौके पर चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर, राम प्रकाश शुक्ला सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।