हरदोई। चुनाव ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड नल से पानी भरते समय बेहोश होकर गिर गया। साथियों ने उसे पीएचसी अतरौली पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पाली थाना क्षेत्र के गांव गौराउदयपुर निवासी कृष्णपाल राठौर (53) पुत्र मलिखान होमगार्ड था। विधानसभा चुनाव में उसकी ड्यूटी संडीला विधानसभा क्षेत्र के बिचौली गांव के बूथ संख्या 254 पर लगी थी। शनिवार शाम को कृष्णपाल पोलिंग पार्टी के साथ ड्यूटी पर पहुंच गया था।
रविवार सुबह करीब पांच बजे शौच जाने के लिए नल में पानी भर रहा था। इस दौरान गिरकर बेहोश हो गया। साथी ओमप्रकाश ने केशनपाल को बेहोश पड़ा देख अन्य साथियों को बताया। पीठासीन अधिकारी ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने उसे सीएचसी कोथावां पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। केशनपाल के तीन बेटे वंशबहादुर, रामबहादुर और तेजबहादुर हैं।