हरदोई। होली को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उल्लास के साथ मनाया। मंगलवार को डीएम अनुनय झा ने कलक्ट्रेट में रंगोत्सव मनाया। वहीं, एसपी एके मीणा ने सोमवार रात पुलिस लाइन में होलिका का दहन किया।
कलक्ट्रेट में रंगोत्सव में अधिकारियों और मीडिया से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे के गुलाल, रंग लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। गीत-संगीत का लोगों ने लुत्फ उठाया। होली गीतों की फुहार के साथ एक-दूसरे को लगाने के बहाने हवा में गुलाल उड़ाया गया। सभी गुलाल से सराबोर नजर आए। इस मौके पर डीएम अनुनय झा, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी सहित अधिकारी आदि मौजूद रहे।
-
समाजवेसी महिलाओं ने मिलकर मनाया रंगोत्सव
हरदोई। विभिन्न सामाजिक संगठनों, संस्थाओं से जुड़ीं समाजसेवी महिलाओं ने मंगलवार को रंगोत्सव मनाया। समाजसेवी महिलाएं मोहल्ला प्रगतिनगर में समाजसेवी निरमा देवी के आवास पर जुटीं। वहां पर एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर रंगोत्सव मनाया। गुलाल और रंग लगाने के बाद एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं, मुंह मीठा कराया। रंगोत्सव के साथ ही महिलाओं ने समाजसेवा और समाज के पिछड़े, वंचित और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. चित्रा मिश्रा, रेखा गुप्ता, नीतू गुप्ता, विजय लक्ष्मी, विनीता पांडेय और पूजा गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
फोटो-20- होली की पूर्व संध्या पर गुलाल खेलतीं स्वयं सेवी संस्थान की महिलाएं। संवाद
फोटो-20- होली की पूर्व संध्या पर गुलाल खेलतीं स्वयं सेवी संस्थान की महिलाएं। संवाद