फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भरखनी ब्लाक मुख्यालय में बंद किए छुट्टा मवेशी

विज्ञापन
हरदोई में ब्लाक परिसर में बंद किए गए मवेशी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। छुट्टा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को बड़ी संख्या में मवेशियों को हांककर भरखनी ब्लाक मुख्यालय में बंद कर दिया। ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय के बाहर ही जमा हो गए। सूचना पर पाली और पचेदवरा की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। दोपहर साढ़े तीन बजे एसडीएम सवायजपुर के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों को बाहर निकालने दिया।
विज्ञापन

जिले में छुट्टा मवेशी किसानों और राहगीरों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। प्रशासन ने छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए बड़ी संख्या में गोशालाएं खोली हैं, लेकिन फिर भी ये खेत और रोड पर घूमते रहते हैं। बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम भरखनी के ग्रामीणों कौशल किशोर, अतुल वाजपेयी, नरेश सिंह, विक्की सिंह आदि ने छुट्टा मवेशियों को हांककर भरखनी ब्लाक मुख्यालय परिसर में बंद कर दिया। मवेशियों को ब्लाक मुख्यालय में बंद किए जाने की जानकारी पर पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह और पचेदवरा के थानाध्यक्ष अशोक यादव मौके पर गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने पुलिस अफसरों से कहा कि खेत किसानों के बर्बाद हो रहे हैं, इसलिए कोई समझौता नहीं करेंगे। कुछ लोगों ने भाकियू का बैनर भी मौके पर टांग दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे एसडीएम सवायजपुर मनोज कुमार सागर भरखनी ब्लाक मुख्यालय पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। उन्होंने छुट्टा मवेशियों को गोशाला भिजवाने की बात कही। इस पर ग्रामीण मान गए। मवेशियों को ब्लाक परिसर से भरखनी गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें