फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर चलेगा विशेष सफाई अभियान

Sun, 01 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को पालिका बोर्ड बैठक में वर्ष 15-16 का अनुमानित बजट पेश किया गया, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष डा. सईद खां ने होली के मद्देनजर सफाई व्यवस्था में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


लिपिक रामलाल ने वर्ष 15-16 का अनुमानित बजट पेश करते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अनुमानित आय 10,34,78,299 है। अनुमानित व्यय 9,97,25,000 है। बैठक के दौरान सभासदों ने होली पर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग रखी, जिस पर पालिकाध्यक्ष सफाई अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।

होलिका दहन के स्थलों पर विशेष सफाई की जाए। नगर के कई वार्डों में लगे सरकारी हैंड पंप खराब होने की समस्या रखी गई। पालिका में ड्राइवरों को भी सप्ताह में एक अवकाश देने पर चर्चा हुई। मांस की बिक्री कितने स्थानों पर हो रही और स्लाटर हाउस कहां पर है, पर बताया गया कि नोटिस जारी किए जाएंगे और अफसरों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन


कार्रवाई होगी। एक शासनादेश के अनुसार फुटपाथों पर लगने वाली दुकानों व होर्डिंगों को हटाने को अभियान चलाने की बात आई तो होली के मद्देनजर इसे स्थगित कर दिया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान होली के बाद चलेगा। बैठक में भाटनटोला की रम्पा, कमला, सुशीला देवी, राजरानी, राजवती व सोमवती आदि ने पेंशन न पहुंचने की शिकायत रखी।

इस पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पेंशन पालिका से नहीं भेजी जाती है। इसके लिए संबंधित विभाग में जाएं। बैठक में विनीत, किरन गुप्ता, महेश कटियार, राजकिशोर, निसार अहमद, इमरान खां, जफीरूददीन, मुमताज जहां, अर्शी बानो, लक्ष्मी व खुशनुमा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें