फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के लिए भाकियू ने सीडीओ दफ्तर घेरा

Sun, 01 Mar 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा व लोहिया ग्रामीण आवासों में पात्रों के स्थान पर अपात्रों को शामिल करने पर शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने आवास आवंटन में जांच की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


साथ ही तमाम अन्य समस्याओं की मांगों को लेकर धरना देकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस बाबत भाकियू अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य के निर्देशन में तमाम कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया।

भाकियू जिलाध्यक्ष ने विकास खंड पिहानी की ग्राम सभा भेटुआ के मजरा देवकलपुर में गरीबों को आवास न देकर अपात्रों को लाभान्वित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि गांव के लल्लन सिंह, बाबूराम, दिनेश, रमेश तथा चरंजू साथ ही करीमनगर के मजरा गदनहिया के राम सहाय, लल्लू और मजरा संतरहा के नत्थूलाल, बाबूराम और कालीचरन का नाम बीपीएल सूची में हैं, लेकिन उन्हें इंदिरा आवास नहीं दिया गया, जबकि तमाम लोग और हैं जिनको आवास नहीं मिला।
विज्ञापन


इस दौरान आवासों की मांग को लेकर भाकियू ने विकास भवन में सीडीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके अलावा जांच कर पात्रों को लाभान्वित करने के लिए ज्ञापन सौंपा। उन्हाेंने अहिरोरी के कोट के गांव सारीपुर में जमीनी विवाद में सुलह समझौता कराने तथा पिहानी के उमरखेड़ा में प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से आधी अधूरी सड़क निर्माण कराने की शिकायत की।

गांव के वृद्धों और विधवाओं को पेंशन देने तथा ग्राम कुईंया से बेलाकपूरपुर तक क्षतिग्रस्त सड़क को निर्मित कराने तथा हरपालपुर रोडवेज अड्डा से हाईवे तक खराब सड़क को बनवाने की मांग की। भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र भी दिया है। इस मौके पर सुमिरता, अशोक राठौर और रामऔतार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें