टिकारी गांव में मनरेगा के तहत तालाब की खुदाई करते समय तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणो ंकी भारी भीड़ लग गई।
विकास खंड के टिकारी गांव में मनरेगा के तहत तालाब खोदा जा रहा है। शनिवार को तालाब खोदते समय तीन नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। गांव प्रधान सत्यपाल सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान जो नर कंकाल मिले हैं वह पूरी तरह से सड़ चु़के है। वहां पर अन्य हड्डियां भी मिली रही हैं। उन्होंने बताया कि जहां पर खुदाई हो रही है। वहां पर बहुत समय पहले टीला था। उसी के पास लोग घर बनाकर रहते थे।
उनका कहना है कि शायद यहां पर कभी शमशान रहा हो। प्रधान ने बताया कि कंकालों को एकत्रित कर दफन कर दिया गया है। घटना से गांव में चर्चाओं का दौर जारी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रनवीर सिंह ने बताया कि मामले की कंकाल मिलने की सूचना उन्हें नहीं मिली है । गांवों में इस तरह की खुदाई में नर कंकाल मिलना कोई बड़ी बात नहीं है । यदि सूचना मिलेगी तो देखा जाएगा ।