फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी, कबड्डी फुटबॉल के होंगे मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेजर ध्यानचंद की जयंती व राष्ट्रीय खेल दिवस पर इस बार जिले में कई खेल प्रतियोगिताएं होंगी। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हाॅकी के अलावा कबड्डी व फुटबॉल के मैच भी होंगे। साथ ही पूर्व खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस को लेकर स्टेडियम में दिनभर तैयारियां होती रहीं।
विज्ञापन

हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में 29 अगस्त को मनाई जाती है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 से 31 अगस्त तक हॉकी के अलावा कबड्डी और फुटबॉल के मैच आयोजित होंगे। साथ ही एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं भी होंगी। वहीं मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने निर्देश देते हुए कार्यक्रम में जिले के पूर्व चैंपियन और एथलीटों को भी सम्मानित करने और उनके विचार युवाओं को सामने रखने के निर्देश दिए।
इसको लेकर बृहस्पतिवार सुबह से ही कार्यक्रम की तैयारियों के लिए स्टेडियम के कर्मी और खिलाड़ी जुटे रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी मंजू शर्मा के निर्देशन में खिलाड़ी सूर्य प्रताप सिंह, हरदोई हॉकी संघ के सचिव गोपाल मिश्रा समेत कई खिलाड़ी तैयारियों को पूरा कराते नजर आए। जिलाधिकारी ने बताया कि खेलों का शुभारंभ सांसद करेंगे और खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें