फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: होर्डिंग बिगाड़ रहीं शहर और भवनों की सूरत

विज्ञापन
फोटो-07- लखनऊ रोड पर लगी होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। शहर में प्रचार की होड़ सरकारी भवनों, कार्यालयों और कॉलेजों की सूरत बिगाड़ रही है। भवनों की चारदीवारी के पास और बाहर बने फुटपाथों पर जगह-जगह होर्डिंग्स लगा दी गई हैं। इससे भवनों का स्वरूप छिप रहा है और शहर की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। सड़क किनारे और मोड़ों के आसपास लगी होर्डिंग्स वाहन चालकों की दृश्यता में बाधा बनती हैं।
विज्ञापन

शहर में सरकारी भवनों और कॉलेजों के आसपास खाली जगहों का इस्तेमाल प्रचार सामग्री लगाने के लिए किया जा रहा है। फुटपाथ और चारदीवारी के किनारे लगी होर्डिंग्स के कारण कई जगह इमारतों का बाहरी हिस्सा नजर नहीं आता। इससे भवनों की पहचान और उनका मूल स्वरूप प्रभावित हो रहा है। खासकर मोड़ों के पास ऐसी होर्डिंग्स यातायात सुरक्षा के लिहाज से चिंता का कारण बन सकती हैं। शहर में अतिक्रमण हटाने और फुटपाथ खाली कराने की कार्रवाई के बीच होर्डिंग्स को लेकर भी निगरानी की जरूरत महसूस की जा रही है।
-
केस एक
लखनऊ रोड पर चुंगी के पास सीएसएन पीजी कॉलेज और आईटीआई की चारदीवारी से सटाकर बड़ी मात्रा में होर्डिंग्स लगी हुई हैं। होर्डिंग लगी होने से एक तो फुटपाथ घिरे हुए हैं और दूसरे होर्डिंग्स की ऊंचाई के कारण कॉलेज भवन भी छिपे रहते हैं।
विज्ञापन

-
केस दो
शहर के सिनेमा चौराहे से नघेटा रोड और स्टेशन रोड को जोड़ने वाले मेडिकल कॉलेज चौराहे पर प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगी हैं। होर्डिंग के कारण वाहन चालकों की दृश्यता कम हो जाती है। तेज हवा और आंधी में होर्डिंग गिरने से हादसों की आशंका रहती है।
-
केस तीन
शहर के प्रमुख मार्ग घंटाघर रोड को भी होर्डिंग लगाने से नहीं छोड़ा गया। मार्ग पर एक तरफ मार्केट और दूसरी तरफ सरकारी भवन हैं। सरकारी भवन होने के कारण फुटपाथ पर प्रचार के लिए होर्डिंग्स लगी हैं।
-
शहर में त्योहार के कारण साफ-सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। अतिक्रमण को भी हटवाया जा रहा है। होर्डिंग्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही इस पर काम किया जाएगा। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका

फोटो-07- लखनऊ रोड पर लगी होर्डिंग। संवाद

फोटो-07- लखनऊ रोड पर लगी होर्डिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें