फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू छात्र संघ ने फूंका ममता सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदू परिवार हत्याकांड को लेकर कठोर कार्रवाई कराने व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग को लेकर हिंदू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने नुमाइश चौराहा पर प्रदर्शन किया व ममता सरकार का पुतला फूंक आक्रोश जताया।
विज्ञापन

हिंदू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं की हत्याएं बहुत आम हो गई हैं। इस पर रोक लगाना अति आवश्यक है अन्यथा की स्थिति में हिंदू पश्चिम बंगाल से भी पलायन करने को विवश हो जाएगा। जिसके बाद पूरे देश का माहौल खराब होने की आशंका है। इस पूरे प्रकरण में कठोर कार्रवाई की जाए व पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ठाकुर रजत सिंह, श्रेयश लाला, विशाल पांडे, विराट मिश्रा, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें