हरदोई। हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को देव स्थान को हटाने के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में बैठ हनुमान चालीसा का पाठ किया। सदस्यों ने देव स्थान हटाने की कार्रवाई का असंवैधानिक बताते हुए दोबारा निर्माण कराने की मांग की।
अधिकारियों पर देव स्थान को हटाने का आरोप लगाकर हिंदू संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने विरोध जताने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिला उपाध्यक्ष प्रांजल शुक्ला ने कहा कि प्रगति नगर मोड़ के सामने देव स्थान है जिसे अधिकारियों ने कुछ अराजकतत्वों के कहने पर हटा दिया है। इससे उनकी आस्था पर चोट लगी है। उन्होंने देव स्थान हटाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और देव स्थान का दोबारा निर्माण कराने की मांग की है।
इस मौके पर कर्ण सिंह राणा, अनिल सिंह, प्रशांत मिश्र, सुमित श्रीवास्तव, गुंजन त्रिपाठी, ऋषभ व वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।