फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत से नाराज लोगों ने शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नगर के एक युवक की मौत से नाराज परिजनों व अन्य लोगों ने शुक्रवार शाम अल्हापुर तिराहे पर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने बताया कि युवक की मौत मारपीट में घायल होने से हुई है, जबकि पुलिस इसे सड़क दुर्घटना बता रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कोतवाल ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला अल्लापुर निवासी शानू (28) अल्लापुर तिराहे स्थित शराब ठेके के पास चाट पकौड़ी की दुकान लगाता था। मंगलवार शाम वह संदिग्ध परिस्थितियों मेें शराब ठेके के पास घायल व बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था।
परिजनों ने उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजन शव लेकर वापस आ गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शानू दो भाइयों मेें बड़ा था, वह विवाहित था। उसकी पांच साल की एक बेटी है। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर अल्हापुर तिराहे पर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। भाई दीपक ने बताया कि उसके भाई शानू की मौत मारपीट में घायल होने से हुई है।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक युवक ने उसके भाई के साथ मारपीट की, जबकि पुलिस ने दोपहर में उससे तहरीर लेकर पचदेवरा के गांव पिपरिया निवासी शक्ति प्रकाश पांडे के खिलाफ बाइक से शानू को टक्कर मारकर घायल करने व इलाज के दौरान उसकी मौत होने मुकदमा दर्ज किया है, जो कि सरासर गलत है।
जाम लगने से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना पर कोतवाल शिवशंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब 45 मिनट पर हाईवे पर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें