फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे के पांच लुटेरे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

विज्ञापन
फोटो-1-गिरफ्तार किए गए लुटेरों के बारे में पुलिस टीम की मौजूदगी में जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्ष? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई में देहात कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट के तीन मोबाइल फोन, लगभग छह हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी अमित कुमार ने खुलासा करने वाली टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

अपने कार्यालय कक्ष में पत्रकारों से वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि देहात कोतवाली के कोतवाल रंधा सिंह और सर्विलांस के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को चोरों के ऐसे गिरोह के बारे में पता चला था जो हाईवे पर ट्रकों से लूट करते हैं। सूचना पर हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर चौपाल सागर के निकट ग्राम कुर्रिया के पास से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में लोगों ने अपना नाम पता कन्नौज जनपद के तेरवा थाना के बुद्धापुरवा बलनपुर निवासी महेंद्र कुमार पुत्र रमेश, देहात कोतवाली हरदोई के ओमपुरी निवासी मोहित उर्फ लुक्का पुत्र विपिन, कुलदीप कुमार पुत्र बबलू, रोहित कुमार उर्फ शनी पुत्र रामू और कौढ़ा निवासी संदीप कुमार पुत्र संतोष बताया। इनके कब्जे से लूट के तीन मोबाइल फोन, एक फोन की बैटरी, एक मोबाइल के पुर्जे और 5935 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 जुलाई की रात में शाहजहांपुर-हरदोई मार्ग पर अटवा असिगांव में खड़े ट्रक और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के किनारे खड़े ट्रक के चालकों से लूट की घटना हुई थी। गिरफ्तार किया गया रोहित उर्फ शनी 16 और 17 अप्रैल को नानकगंज झाला में राहगीरों से हुई लूट में वांछित था। एसपी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को दस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। गिरफ्तार किए गए लोगों पर डकैती और लूट समेत पांच मामले देहात कोतवाली और शाहाबाद कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें