फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में हाई अलर्ट हुआ, बढ़ी सतर्कता

Fri, 19 Dec 2014 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में हाई अलर्ट को चलते जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। शहर में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख मार्र्ग व सार्वजनिक स्थानों पर जांच की गई। इसके साथ ही वाहनों की भी जांच की गई। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के निर्देशन में गुरुवार की देर शाम शहर कोतवाली पुलिस, एलआईयू टीम, जीआरपी, आरपीएफ टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान शहर के प्रमुख मार्गाें पर वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई। रोडवेज बस स्टैंड पर जांच की गई। बसों व उनके यात्रियों की जांच हुई। इसके साथ ही शहर के प्रमुख चौराहे पर आने जाने वालों से पूछताछ की गई।

रेलवे स्टेशन पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस महकमे की ओर से चलाए गए अभियान से हड़कंप मच गया। एएसपी ने बताया कि चेकिंग अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसना है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आकस्मिक चेकिंग अभियान समय-समय पर चलाया जाएगा। शहर में बालिका स्कूलों के आसपास पर शराब के ठेकों के पास एकत्रित होने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भी अभियान चलाया जाएगा और जो भी असामाजिक कार्यंो में लिप्त पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिले के अपराधियों की जगह जेल है। उनको वहीं भेजा जाएगा। आम जनता व नागरिकों को पूरी सुरक्षा प्रदान जाएगी। उनके बीच विश्वास बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद, शहर कोतवाल नागेश मिश्र, सभी चौकी प्रभारी, जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें