शहर के अस्पताल रोड स्थित बाला जी हीरो शोरूम पर हीरो
की नई बाइक पैशन प्रो की लांचिग कंपनी के अफसरों ने की। इस मौके पर विशेष
रूप से सेंट्रल बैंक के मुख्य प्रबंधक सांवरा अग्रवाल मौजूद थे।
बाला जी
हीरो के निदेशक कपिल अग्रवाल व श्याम अग्रवाल ने बाइक की खूबियों को
बताते हुए कहा कि यह बाइक बाजार में नए आयाम बनाएगी। उन्होंने सभी का
स्वागत करते हुए बाइक के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बाला जी ग्रुप के
प्रमुख रामनिवास अग्रवाल, एमसी अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,
अंबरीश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
उधर, लखनऊ रोड स्थित कांसेप्ट हीरो के शोरूम
पर नई बाइक पैशन प्रो की लांचिंग की गई। इस मौके पर कांसेप्ट ग्रुप के सीईओ
यश अग्रवाल ने कहा कि हीरो मोटो कार्प की यह नई बाइक लोगों को काफी पसंद
आएगी। कार्यक्रम में कंपनियों के अफसरों के अलावा बैंक आफ इंडिया के मुख्य
प्रबंधक राकेश सिन्हा, कांसेप्ट हीरो के निदेशक सूर्यवर्धन अग्रवाल, समीर
अग्रवाल, शिखर अग्रवाल आदि मौजूद थे।