फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 106 परिवारों के आश्रितों को दी गई 31.80 लाख की मदद

Fri, 31 Jan 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। परिवार के कमाऊ सदस्य को खोने वाले 106 परिवारों को समाज कल्याण विभाग ने 21.80 लाख रुपये की मदद दी है। विभाग ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में इन परिवारों को 30-30 हजार रुपये मदद के तौर पर दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में विभाग की ओर से अब तक 3,648 परिवारों को आर्थिक मदद दी गई है।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना में परिवार के कमाऊ सदस्य की मौत पर 30,000 रुपये की मदद दिए जाने की व्यवस्था है। योजना में विभाग को मिलने वाले ऑनलाइन आवेदनों में से पात्रता की श्रेणी में पाए जाने वाले आवेदकों को मदद दी जाती है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाकांत ने बताया कि 106 आवेदन पात्रता की श्रेणी में पाए गए। पात्र आवेदनों पर डीएम की ओर से स्वीकृति के बाद रुपये पीड़ित परिवार में मृतक के आश्रित को खातों में कोषागार के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। बताया कि 106 परिवारों को 31,80,000 रुपये भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 3,648 पीड़ित परिवारों को 10,94,40,000 रुपये दिए जा चुके हैं। आर्थिक मददआश्रित के बैंक खातों में ही भेजी जाती है। पात्रता में पाए गए लाभार्थियों से अपील की है कि वह मदद दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति के झांसा में न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें