फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज कमाकर खाने वालों को एक हजार की मदद: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल को देखते हुए रोज कमाकर खाने वालों को प्रति परिवार 1000 रुपये की धनराशि भरण पोषण के लिए एक माह के लिए देने का निर्णय लिया गया है। पात्रों को चिह्नित कर डाटा 10 दिन में तैयार करें। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दैनिक रूप से कार्य कर जीवन यापन करने वाले ठेला, खोमचा, रेहड़ी, खोखा आदि लगाने वाले पटरी दुकानदारों, पंजीकृत श्रमिकों के अतिरिक्त अन्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा, ई-रिक्शा चालक, कुली, पल्लेदार, नाविक, नाई, धोबी, मोची, हलवाई आदि को प्रति परिवार एक हजार रुपये दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में ऐसे लोगों का चिह्नांकन अधिशासी अधिकारियों, ग्राम पंचायत स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान श्रमिकों/कामगारों का निर्धारित प्रारूप पर नाम, पता, बैंक खाता नंबर, आईएफएससी कोड व बैंक का नाम स्पष्ट रूप से भरा जाएगा।
एकत्रित त्रुटि रहित सूची को संबंधित अधिकारियों द्वारा राहत आयुक्त कार्यालय की बेवसाइट राहत डाट एनआईसी डाट इन पर डाटा फीड कराकर सत्यापित सूची अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती, सभी उप जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय, सहायक श्रमायुक्त अचला पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें