फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में 12 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
फोटो-36- विवाह समारोह में वेदी पर बैठे वर-वधू। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। अखिल भारतीय दोसर वैश्य महासभा की ओर से बुधवार को नगर में विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 12 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। गायत्री परिवार की टोली ने विवाह संपन्न कराया। महासभा के पदाधिकारियों ने सभी जोड़ों को उपहार देकर विदा किया।
विज्ञापन

नगर के शीता माता मंदिर परिसर में 14वें विवाह समारोह का आयोजन किया गया। विवाह दुगावां व नगर की गायत्री परिवार की टोली ने कराया। टोली ने संडीला के रितेश का लखनऊ की पूजा से, लखनऊ के पप्पू का मोहनलालगंज निवासी आरती से, संडीला के भरिगहना निवासी रिंकू का संडीला निवासी सीता के साथ विवाह कराया। इसी तरह संडीला के विनोद ने लखनऊ के शिवानी का, बालामऊ के पुनीत ने करोरी निवासी मोहनी का, हरदोई के धर्मेंद्र ने रेसों निवासी कंचन का, हरदोई के तेनवा निवासी सौरभ ने लखनऊ निवासी ज्योति का हाथ थामा। लखनऊ के रहने वाले बबलू की बालामऊ निवासी रोली के साथ, हरदोई के आकाश की दिवारी निवासी शालू के साथ, रायबरेली निवासी मदद की बाराबंकी निवासी मीरा, संडीला के मनोज की नन्ही के साथ, सीतापुर निवासी अजय शंकर की सीतापुर निवासी चांदनी के साथ शादी कराई गई। मुख्य अतिथि व्यापारी बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता व वैश्य महासभा के पदाधिकारियों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर विदा किया। इस मौके पर महासभा अध्यक्ष जुगुल किशोर गुप्ता, महासचिव राजेश कुमार गुप्ता, महामंत्री राम किशोर, संयोजक अजय कुमार गुप्ता उर्फ काया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें