फोटो-33- हरपालपुर में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थी व स्टाफ के लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरपालपुर। उत्तर प्रदेश योग सोसायटी एवं युवा भारत के तत्वावधान में लखनऊ में मंगलवार को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्राथमिक पाठशाला बरनई चतरखा के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया। अब अप्रैल में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के जनपदों से आए 222 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय बरनई चतरखा के बच्चों ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की जूली, सकीना, अंजुम, गुंजन, रोजबीना, ललिता, सुधांशु, प्रियांश कुमार, अवनीश व साधना आदि ने प्रतिभाग किया। इन बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया।
प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार ने बताया कि बच्चे अब अप्रैल में दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सांडी राजेश चतुर्वेदी, भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी राम सिंह, न्याय पंचायत समन्वयक शेरपाल सिंह, राधेश्याम, कल्पना भदौरिया, प्रदीप शर्मा, संदीप शर्मा, रवि तिवारी, संजीव तिवारी व राजीव सिंह आदि ने खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।