फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: भारी वाहन की टक्कर से 10 पोल क्षतिग्रस्त, पूरी रात गायब रही बिजली

विज्ञापन
फोटो-03- आवास विकास कॉलोनी में विद्युत लाइन पर काम करते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा के लालपालपुर फीडर की लाइन के विद्युत पोल में भारी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे 10 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत पोल व लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण पूरी रात फीडर बंद रहा। इससे उससे जुड़े पांच हजार उपभोक्ता प्रभावित हुए। वहीं शहर में लोकल फॉल्ट के कारण कई क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन




विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा से लालपालपुर फीडर जुड़ा है। इससे कुछ शहरी और अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की जाती है। बुधवार रात 10 बजे घोसार के पास डंपर ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे 10 पोल व बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे लालपालपुर फीडर से जुड़े पांच हजार उपभोक्ताओं को पूरी रात बिना बिजली के रहना पड़ा। बिजली निगम के कर्मचारियों ने आधी आपूर्ति बंद कर सुबह शुरू की। शेष फीडर पर बृहस्पतिवार शाम तक कार्य जारी था।
अवर अभियंता मन्नापुरवा अमन सक्सेना ने बताया कि जहां तक लाइन सही थी वहां तक आपूर्ति शुरू कर दी गई। आगे की लाइन की मरम्मत की जा रही है। बृहस्पतिवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं, बेलाताली विद्युत उपकेंद्र के आवास विकास कॉलोनी में बिजली लाइन में फॉल्ट होने से दोपहर को डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे क्षेत्र के 700 उपभोक्ता परेशान हुए। उपखंड अधिकारी कुलदीप शिवहरे ने बताया कि बिजली लाइन को सही कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें