फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: रात में घने कोहरे से सड़क पर रेंगे वाहन, दिन में खिली हल्की धूप

विज्ञापन
फोटो-15- लखनऊ रोड पर रात में छाए कोहरे में जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। घने कोहरे और धुंध के साथ शुरू हुआ मंगलवार का दिन देर रात तक और अधिक स्याह हो गया। अंधेरा होते ही घने कोहरे की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया। इस दौरान वाहन सड़क पर रेंगते हुए नजर आए। कोहरा बुधवार सुबह तक बना रहा। दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ और धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम से घना कोहरा छाने गया, देर रात तक इस कदर कोहरा हो गया कि सड़क पर पांच मीटर आगे का कुछ नजर नहीं आ रहा। इसमें सबसे अधिक परेशानी नो-इंट्री के इंतजार में बैठे वाहन चालकों को हुई। इंट्री खुलने तक काफी कोहरा हो गया था, दृश्यता बेहद कम होने से वाहन रेंगते नजर आए। देर रात शुरू हुआ कोहरा बुधवार की सुबह तक रहा।
हालांकि, दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। करीब 12 बजे तक सूरज निकल आए और शाम तक हल्की धूप बनी रही। गुनगुनी धूप को लोग सेंकते नजर आए। दिन में धूप अच्छी निकलने से तापमान में एक डिग्री की बढ़ाेत्तरी हुई। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 89 प्रतिशत और शाम को 85 प्रतिशत दर्ज की गई। हवाओं की रफ्तार दो किमी प्रति घंटे रही।

फोटो-15- लखनऊ रोड पर रात में छाए कोहरे में जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें