फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमजोर छात्रों की सुनें समस्या, फिर करें निदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। स्कूलों में कमजोर छात्रों की पहले समस्या गंभीरता से सुनें फिर उसका निस्तारण करें। इसके लिए अधिगम सामग्री का इस्तेमाल कर उपचारात्मक निदान कर करते हैं।
विज्ञापन

उपचारात्मक शिक्षण में विज्ञान विषय के द्वितीय चरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण डायट में सोमवार से शुरू हुआ इसमें सुरसा, टोडरपुर, बावन व नगर क्षेत्र के अध्यापकों को शिक्षण विधियों को लेकर टिप्स दिए गए। डायट प्रभारी राम प्रकाश भारती ने बताया कि जूनियर विद्यालयों में कमजोर छात्र छात्राओं के लिए अध्यापकों को उपचारात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे अध्यापकों द्वारा कमजोर छात्र-छात्राओं को बेहतर ढंग से पढ़ाया जा सकें और छात्र-छात्राएं सीख सकें। इसी क्रम में अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय का उपचारात्मक प्रशिक्षण डायट पर चल रहा है। प्रशिक्षक वैभव सिंह ने शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान कई टिप्स दिए। जनपद के सभी ब्लाकों के 1821 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
आज इनको दिया जाएगा प्रशिक्षण
मंगलवार को पिहानी, कोथावां, शाहाबाद, भरखनी, बुधवार को टड़ियावां, बेहंदर, बिलग्राम व कछौना, गुरुवार को संडीला, भरावन, माधौगंज, हरियावां एवं शुक्रवार को सांडी, मल्लावां, हरपालपुर, अहिरोरी विकासखंड के अध्यापकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें