फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय में देरी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने जताई नाराजगी

Sat, 18 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश टीबी नियंत्रण कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को शहीद उद्यान में हुई। बैठक में मानदेय में हो रही लेट लतीफी पर स्वास्थ्य कर्मियों ने नाराजगी व्यक्त की। मानदेय की समस्या पर चर्चा के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि मानदेय की मांग को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी घोषित की गई। स्टेट मीडिया प्रभारी खालिद हुसेन शानू के निर्देशन में गठित हुई कार्यकारिणी में सर्व सम्मति से जिलाध्यक्ष पद पर एसटीएस बावन योगेंद्र सिंह को निर्वाचित किया गया।

जबकि शराफत खां और हरिनाम सिंह यादव को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह को महामंत्री, धीरेंद्र सिंह यादव व आशीष सिंह गौर को संगठन मंत्री और अनुग्रह शक्ति भारद्वाज को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा बृजेश मिश्रा, बृजेश देव, महेश श्रीवास्तव और आदर्श कनौजिया को संयोजक चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि समय से मानदेय के लिए निदेशक को भी पत्र भेजा गया है। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत मिश्रा, कमलेश खान डिसूजा, उपेंद्र सिंह, जावेद खंा, जमालुद्दीन खां, मनोज शुक्ला व मनीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें