फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार

Sat, 18 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
शिक्षिका - फोटो : getty
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका सदर में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के लिए बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन न करने पर 88 शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। तहसीलदार ने बीएसए से कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार सदर आरके चौरसिया ने बताया कि नगर पालिका सदर में निर्वाचन नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य के लिए बतौर बीएलओ 144 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन सभी को सदर तहसील में उपस्थिति दर्ज कराकर अपने क्षेत्रों में कार्य के लिए निकलना था मगर एक भी शिक्षक ने 17 जून तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की थी। जिसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे।

शनिवार को 144 शिक्षकों में 56 ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। शेष 88 के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए से कहा गया है। इस ओर एसडीएम के माध्यम से ज्वाइन न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति का पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें