फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही स्क्रीन से दिखेगा पूरे एल-2 अस्पताल का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए चल रही तैयारियों का जायजा मंगलवार देर शाम डीएम अविनाश कुमार ने लिया। उन्होंने कोविड 19 के एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में स्थापित किए जाने वाले ऑक्सीजन प्लांट के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म को देखा। इसके अलावा कंप्यूटरीकृत मॉनीटरिंग सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। मंगलवार देर शाम डीएम अविनाश कुमार ने लखनऊ रोड पर स्थित कोविड-19 के एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने की तैयारी चल रही है। प्लांट को स्थापित करने के लिए प्लेटफार्म बनाया गया है। आगे की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न वार्डों में लगे सीसीटीवी कैमरों का भी जायजा लिया। अस्पताल के अंदर चिकित्सकों और नर्सों के बैठने की व्यवस्था देखी। उन्होंने कहा कि कंप्यूटरीकृत मॉनीटरिंग सिस्टम से एक ही जगह पर बैठकर पूरे अस्पताल की निगरानी की जा सके। इस दौरान डॉ. पंकज मिश्रा, ग्राम विकास अभिकरण के सहायक अभियंता राजेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें