संडीला। रेडक्रॉस सोसायटी और संडीला लॉयंस पब्लिक स्कूल में संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। लॉयंस पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को आयोजित शिविर का उद्घाटन स्कूल की चेयरमैन डा. शकुंतला सिंह और सोसायटी के उपसभापति अखिलेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में 400 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में महेश चंद्रा, संध्या शुक्ला, रोहित पांडेय, अजय वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
11 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित
पाली। थरिया ज्योरा गांव में स्थित लज्जावती बलवीर सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कन्नौज से आए नेत्र परीक्षण अधिकारी डा. अमित चतुर्वेदी ने 70 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया। 11 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया। कन्नौज के हाई हॉस्पिटल में इन सभी का ऑपरेशन निशुल्क किया जाएगा। शिविर के दौरान डा. जितेंद्र यादव, फार्मासिस्ट रजत पांडेय, विद्यालय परिवार के नरसिंह यादव और बलवीर यादव मौजूद रहे।